सुजैन और ऋतिक रोशन के रिदान का आज 12वां जन्मदिन है। दोनों इसे सेलिब्रेट करने के लिए फैमिली लंच पर गए थे। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान वह बेहद कूल लग रहे थे। इस दौरान ऋतिक ने काले रंग की टी-शर्ट और डेनिम पैंट पहनी थी। वहीं सुजैन ने सफेद और काले टॉप के साथ नीली जींस पहनी थी। सुजैन अपनी गाड़ी की तरफ जा रही थीं तो वहीं ऋतिक उनके पीछे चल रहे थे।
देर रात को सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे रिदान के लिए एक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था। कैप्शन में सुजैन ने लिखा- मेरे बर्थडे बॉय को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप ऐसे ही तरक्की करें और आगे बढ़ें। सुजैन के इस पोस्ट पर उनके बॉयफ्रेंड अरसल गोनी ने भी प्यारा सा कमेंट कर रिदान को विश किया है। गोनी ने लिखा, हैप्पी हैप्पी बर्थडे रिदु...।
अगल होने के बावजूद दोनों हमेशा अपने बच्चों के साथ खड़े नजर आते हैं। तलाक के बाद भी दोनों अपने बच्चों की परवरिश अच्छे से कर रहे हैं और वह साथ में छुट्टियां बिताते हुए भी देखे जाते हैं। बता दें कि दोनों के तलाक लेने के कुछ दिन बाद ऋतिक का नाम सबा आजाद के साथ जोड़ा जा रहा है। सबा और ऋतिक अक्सर साथ घूमते हुए देखे जाते हैं।