फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कपूर की सीरीज ‘24’ के नए सीजन की घोषणा, सामने आई तारीख; जानें कौन से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आएगी?

Fri, 10 Apr 2026 06:22 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anil Kapoor Series 24: अनिल कपूर इन दिनों ओटीटी पर छाए हुए हैं। जल्द ही उनकी सीरीज ‘24’ भी रिलीज होगी। जानिए कब और कहां, यह सीरीज दर्शकों को देखने को मिलेगी?

विज्ञापन
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@anilskapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओटीटी पर हाल ही में अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ रिलीज हुई। अब वह सीरीज ‘24’ का नया सीजन भी लेकर आ रहे हैं। इस सीरीज में वह एक जासूस की भूमिका में होंगे। अनिल कपूर ने इस सीरीज से जुड़ी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। 

इस दिन रिलीज होगी सीरीज? 

विज्ञापन

अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा ‘स्पाई थ्रिलर का यूनिवर्स पलटने वाला है। आ रहा है, एक्शन शो ‘24’। यह सीरीज 24 अप्रैल को जियोहॉट स्टार पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में पहले भी अनिल कपूर नजर आ चुके हैं। अब ‘24’ का नया सीजन दर्शकों को देखने को मिलेगा।

   

क्या है सीरीज ‘24’ की कहानी? 
अनिल कपूर की सीरीज '24' अमेरिकी जासूसी थ्रिलर का इंडियन वर्जन है। इसमें अनिल कपूर एंटी टेररिस्ट यूनिट के ऑफिसर के रोल में नजर आते हैं। इस सीरीज के दो सीजन दर्शक देख चुके हैं। सीरीज में अनिल कपूर ने जमकर एक्शन भी किया था। इस बार भी उनका यही अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: अनिल कपूर को मिला था 'धुरंधर 2' में काम करने का ऑफर, इस वजह से ठुकराई फिल्म; पार्ट 3 को लेकर कही यह बात 

इन फिल्मों में भी दिखेंगे अनिल कपूर
अनिल कपूर ‘24’ सीरीज के अलावा कई फिल्मों का भी हिस्सा हैं। वह शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ और आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ में भी नजर आएंगे। एक फिल्म ‘ड्रैगन’ भी वह कर रहे हैं। फिल्मों के अलावा अपनी फिटनेस को लेकर भी अनिल कपूर ट्रेंड में रहते हैं। अपना फिटनेस सीक्रेट, रूटीन फैंस के साथ अक्सर शेयर करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें