फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दादी की शादी' का पोस्टर रिलीज; पहली बार बेटी रिद्धिमा के साथ नजर आएंगी नीतू कपूर, कपिल शर्मा का भी अहम किरदार

Fri, 10 Apr 2026 04:33 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Daadi Ki Shaadi Release Date: कपिल शर्मा की नई फिल्म 'दादी की शादी' का पहला लुक सामने आ चुका है। इस फिल्म में नीतू कपूर और रिद्धिमा भी साथ नजर आएंगी। जानें यह फिल्म कब रिलीज होगी।
विज्ञापन
दादी की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'दादी की शादी' में नीतू कपूर और कपिल शर्मा सहित कई सितारे नजर आएंगे। इस फिल्म में नीतू अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ किसी फिल्म में पहली बार नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है। जाने कब रिलीज होगी 'दादी की शादी।'

विज्ञापन

पहला लुक
निर्माताओं ने आज 'दादी की शादी' का पहला पोस्टर लुक शेयर किया है। इसके साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'दादी इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं और सारे नियम तोड़ रही हैं। क्या परिवार उनके साथ है या उनके खिलाफ? दादी की शादी में, जनरेशन डी से जनरेशन जेड तक सभी आमंत्रित हैं।' 

'दादी की शादी' की स्टार कास्ट
'दादी की शादी' में कपिल शर्मा, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, दक्षिण के सुपरस्टार सरथ कुमार, निखत हेगड़े, तेजस्विनी कोल्हापुरे और सादिया खतीब सहित कई सहायक कलाकार हैं। 'दादी की शादी' (Dadi Ki Shaadi) एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग शिमला में हुई है।
विज्ञापन

700 स्कूली बच्चों के साथ होगा एक गाना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का सबसे रोमांचक हिस्सा इसका क्लाइमेक्स सीक्वेंस है। फिल्म के निर्देशक मोहन ने बताया कि एंड-क्रेडिट सॉन्ग में शिमला और आसपास के कई स्कूलों के 700 बच्चे, पूरी कास्ट के साथ नजर आएंगे। उन्होंने कहा, 'मैं फाइनल शूट के लिए पूरी कास्ट को आमंत्रित करूंगा, जो गोल्डन टोबैको फैक्ट्री या फिल्म सिटी में हो सकता है।'

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' के लिए नहीं मिला इतना पैसा, लोग मांग रहे विवेक सिन्हा से मदद, बोले- 'दुआ करो इतना पैसा आए कि...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें