फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Kapoor: वायुसेना दिवस पर अनिल कपूर ने किया जांबाजों को सलाम, बोले- सरहद को सुरक्षित रखने के लिए धन्यवाद

Tue, 08 Oct 2024 01:57 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनिल कपूर ने अपनी फिल्म 'फाइटर' के लुक को शेयर कर आज भारतीय वायुसेना दिवस पर सभी सैनिकों को बधाई दी है। उन्होंने जवानों को सलाम करते हुए उनके जज्बे को याद किया है।
विज्ञापन
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म 'फाइटर' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था। फिल्म में अनिल कपूर ने उन्होंने ग्रुप कैप्टन राकेश जयसिंह उर्फ रॉकी की भूमिका निभाई थी। आज भारतीय वायुसेना दिवस पर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस खास दिन पर वायुसेना के जवानों को सलाम करते हुए उनके जज्बे को याद किया है।

Vashu Bhagnani: वाशु भगनानी ने नेटफ्लिक्स पर लगाया 250 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor
अनिल कपूर ने भारतीय वायुसेना दिवस पर कही ये बात
अनिल कुमार ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एयर बेस कैम्प में काफी समय बिताया था। अपने इसी अनुभव को उन्होंने आज खास मौके पर साझा किया है। अभिनेता अनिल कपूर ने भारतीय वायुसेना दिवस पर पर कहा, 'मेरा सभी रियल हीरो को दिल से सलाम। हमारे देश की सरहदों को सुरक्षित रखने के लिए धन्यवाद। मुझे इन भारतीय वायुसेना के जांबाजों से मिलने और समय बिताने का मौका मिला। आपकी लगन हमें प्रेरणा देती है। भविष्य में और भी भारतीय युवा इस सेना में शामिल होंगे। इसे और भी मजबूत बनाएंगे'।

70th National Film Awards: नेशनल अवॉर्ड्स का आयोजन आज, कब और कहां देख पाएंगे सेरेमनी? जानें

विज्ञापन

अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रशंसकों को पसंद आई थी 'फाइटर'
इस साल जनवरी में फिल्म 'फाइटर' प्रशंसकों के दिलों पर छा गई। साल की पहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। 'फाइटर' में ऋतिक रोशन,अनिल कपूर, दीपिका के अलावा सहायक भूमिकाओं में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज और अन्य सहित एक शानदार स्टार कास्ट नजर आए थे। हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी 3' से अनिल बतौर होस्ट डेब्यू करते नजर आए थे। बात करें आगामी फिल्म की तो अनिल कपूर सूबेदार में नजर आने वाले हैं। 'सूबेदार' के निर्माता विक्रम मल्होत्रा, सुरेश त्रिवेणी और अनिल कपूर हैं। वहीं, त्रिवेणी ने फिल्म का निर्देशन किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें