फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री में इस शख्सियत से प्रभावित है अनिल कपूर

Sun, 23 Jul 2017 06:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
अनिल कपूर
विज्ञापन
अनिल कपूर जल्द ही आने वाली फिल्म 'मुबारकां' में नजर आने वाले हैं। वो इन दिनों जमकर इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए टीम ने एक इवेंट रखा था। इस दौरान अनिल कपूर ने बात करते हुए अपने दिल की बात सभी के सामने खोल दी। 
विज्ञापन


दरअसल अनिल कपूर से पूछा गया कि वो फिल्म इंडस्ट्री की किस शख्सियत से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इस पर अनिल कपूर का जबाव था, "राज कपूर सबसे बड़े शोमैन थे। वो बहुत ही शानदार कलाकार और महान निर्देशक थे। उनकी फिल्में बहुत ही मनोरंजक होती थी। उनकी फिल्मों का संगीत और बौकग्राउंड स्कोर सबसे अलग होता था। उन्होंने अपनी फिल्मों में हीरोइनों को जिस तरह से पेश किया है, मुझे नहीं लगता है कि कोई दूसरा फिल्मकार ऐसा कर पाया है। इसीलिए मुझे लगता है कि राज कपूर का मुझ पर बहुत बड़ा प्रभाव रहा है।" 

आपको बता दें कि अनिल कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। मजेदार बात तो ये है कि फिल्म में भी दोनो चाच-भतीजे के किरदार में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन


फिल्म मेकर्स का कहना है कि ये फिल्म  फैमिली एंटरटेनर है, जिसका मजा हर कोई उठायेगा। लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। इस फिल्म में अनिल कपूर और अर्जुन कपूर के साथ इलियाना डिक्रूज, अथिया शेट्टी स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें