बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। 14 अगस्त को रिया ने अपने लॉन्गटर्म ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे लिए हैं। बेटी की शादी के बाद अनिल कपूर भी बेहद खुश नजर आए। इस खास मौके पर परिवार व चुनिंदा दोस्त ही मौजूद रहे। रिया कपूर और करण बलूनी की शादी सभी रस्में पूरी हो चुकी हैं। अनिल कपूर बेटी की शादी के बाद घर के बाहर आए और उन्होंने वहां मौजूद मीडिया कर्मियों के मिठाई बांटी। इस दौरान अनिल कपूर के चेहरे पर वही चमक थी जो एक बेटी के बाप के चेहरे पर उसकी शादी के बाद होती। इस दौरान अनिल कपूर सभी से अपनी बेटी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने की बात कह रहे थे।