फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता नाना पाटेकर को अनिल कपूर से हो रही है जलन!

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। लकिन कई बार उनको भी दूसरे अभिनेताओं से जलन होती है। नाना पाटेकर का कहना है कि जब उनके साथ काम करने वाले दूसरे ऐक्टर्स को उनसे बेहतर डॉयलॉग्स मिलते हैं तो उन्हें अच्छा नहीं लगता।
विज्ञापन


मुंबई में हुई 'वेलकम बैक' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाना पाटेकर ने कहा कि 'आपको असुरक्षा महसूस होती है जब सामने वाले अभिनेता को बेहतर डायलॉग या पंचलाइन मिलती है। इस बात को लेकर मेरी निर्देशक अनीस बज्मी से भी काफी बहस होती थी।'

अनिल कपूर और नाना पाटेकर ने 1989 की फिल्म 'परिंदा' में काम करने के 19 साल के बाद फिल्म 'वेलकम' और अब 'वेलकम बैक' में साथ काम किया है। अनिल से जलन की बात पर हालांकि नाना ने कहा, 'परिंदा के दौरान अनिल कपूर बहुत बड़े स्टार थे लेकिन 'वेलकम' करते समय उन्हें अनिल कपूर के रूप में छोटा भाई मिल गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'फिरोज खान की जगह कोई नहीं ले सकता'

फिल्म 'वेलकम बैक' में इंटरनेशनल डॉन की भूमिका अब नसीरुद्दीन शाह करेंगे, 'वेलकम' में ये रोल फिरोज खान ने किया था। नाना पाटेकर कहते हैं, 'फिरोज खान को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। वो अगर इस दुनिया में होते तो वो ही ये रोल करते।'

'वेलकम बैक' में नाना पाटकर और अनिल कपूर के अलावा जॉन अब्राहम, परेश रावल, नसीरुद्दीन शाह, डिंपल कपाडिया और श्रुति हसन अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस बार अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ फिल्म में नहीं दिखेंगे। 'वेलकम' में दोनों मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म 4 सितंबर को रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें