फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शक्ति शालिनी' की हुई घोषणा, 'इक्कीस' के साथ वीडियो हुआ जारी; सिनेमाघर में दिखीं अनीत पड्डा

Thu, 01 Jan 2026 07:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shakti Shalini Announcement Video: अनीत पड्डा की फिल्म 'शक्ति शालिनी' की घोषणा अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' के साथ एक वीडियो के जरिए की गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
फिल्म शक्ति शालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनीत पड्डा, जो 2025 की हिट फिल्म 'सैयारा' से फेमस हुईं, अब मैडॉक फिल्म्स की आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'शक्ति शालिनी' में मुख्य भूमिका निभाएंगी। पहले 'शक्ति शालिनी' की घोषणा फिल्म 'थामा' की थिएटर रिलीज के साथ एक खास वीडियो से की गई थी। लेकिन आज एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें 'शक्ति शालिनी' के निर्माताओं ने इस फिल्म की एक और घोषणा अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्किस' के साथ की है। यह क्लिप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

'थामा' के बाद अब 'इक्कीस' में भी हुई 'शक्ति शालिनी' की घोषणा
'शक्ति शालिनी' की घोषणा वीडियो 'थामा' के साथ दिखाई गई और सोशल मीडिया पर यह क्लिप बहुत वायरल हो रही है। अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें अनीत थिएटर में बैठी है और अपनी फिल्म 'शक्ति शालिनी' की घोषणा देख रही हैं।

फिल्म 'शक्ति शालिनी' के बारे में
'शक्ति शालिनी' मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म है। कथित तौर पर यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिल्म में हॉरर, कॉमेडी और थ्रिलर का मजेदार मिश्रण होगा, जो मैडॉक की खासियत है। 

यह भी पढ़ें: 'टॉक्सिक' स्टार यश ने शेयर की पत्नी और बच्चों संग तस्वीर, फैंस को दी नए साल की शुभकामनाएं; लिखा- 'हमारी ओर...'
विज्ञापन

मैडॉक्स की आने वाली फिल्में
मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स आगे भी मजेदार फिल्में ला रहा है। अगले साल 'चामुंडा' और 'भेड़िया 2' आएंगी। फिर 2027 में स्त्री 3 और 2028 में 'महा मुंज्या'। इस यूनिवर्स में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, वरुण धवन, अक्षय कुमार और आयुष्मान खुराना जैसे बड़े स्टार्स हैं।

यह भी पढ़ें: प्रभास की 'स्पिरिट' के पोस्टर ने जीता सेलेब्स का दिल, कटरीना कैफ से लेकर कियारा आडवाणी ने किया पसंद

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें