फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andrew Symonds: अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में नजर आए थे एंड्रयू साइमंड्स, बॉलीवुड से था खास कनेक्शन

Sun, 15 May 2022 11:25 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले साइमंड्स ना सिर्फ शानदार गेंदबाज और बल्लेबाज थे, बल्कि एक बेहतरीन फील्डर भी थे।
विज्ञापन
एंड्रयू साइमंड्स - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स के निधन की खबर सामने आते ही दुनियाभर में शोक की लहर दौड़ गई है। 46 वर्षीय खिलाड़ी शनिवार रात कार दुर्घटना के शिकार हो गए थे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले साइमंड्स ना सिर्फ शानदार गेंदबाज और बल्लेबाज थे, बल्कि एक बेहतरीन फील्डर भी थे। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि विवादों से गहरा नाता रखने वाले क्रिकेटर का बॉलीवुड से भी खास कनेक्शन रहा है। 

विज्ञापन

एंड्रयू साइमंड्स - फोटो : Social media

क्रिकेट की पिच पर अपना जलवा दिखाने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना हुनर दिखा चुके हैं। क्रिकेटर ने बॉलीवुड फिल्म पटियाला हाउस में एक अहम भूमिका निभाई थी। साल 2011 में आई ईस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर मुख्य किरदार में नजर आए थे।

एंड्रयू साइमंड्स - फोटो : Social media

इस फिल्म में एंड्रयू साइमंड्स ने खुद अपना ही किरदार निभाया था। वहीं, अक्षय कुमार मोंटी पनेसर से इंस्पायर्ड फास्ट बॉलर के किरदार नजर आए थे। यह  साइमंड्स की पहली फिल्म थी, जिसके बाद से उनका हिंदी फिल्मों के प्रति उनका रुझान बढ़ गया था। अपनी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान साइमंड्स फिल्म में अपने को-स्टार्स ऋषि कपूर, अनुष्का शर्मा और डिंपल कपाड़िया के साथ खूब मस्ती करते थे।

 
विज्ञापन

एंड्रयू साइमंड्स - फोटो : सोशल मीडिया

एंड्रयू साइमंड्स ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि सलमान खान के मशहूर और विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 5वें सीजन में भी हिस्सा लिया था। वह इस शो में बतौर मेहमान दो हफ्ते तक रहे थे। इस दौरान उन्हें शो के नियम के विपरीत बिग बॉस के घर में अंग्रेजी बोलने की भी छूट की गई थी।  बिग बॉस 5 में नजर आए एंड्रयू साइमंड्स का इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ खास बॉन्ड भी देखे को मिला था। बिग बॉस के बाद एंड्रयू साइमंड्स ‘सिलेब्रिटी क्रिकेट लीग’ में भी नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी।

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें