फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anjaneyulu: आंध्र प्रदेश CID ने पूर्व खुफिया प्रमुख अंजनेयुलु को किया गिरफ्तार, मॉडल उत्पीड़न केस में एक्शन

Tue, 22 Apr 2025 02:12 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anjaneyulu Arrest: आंध्र प्रदेश के पूर्व खुफिया प्रमुख पीएसआर अंजनेयुलु को मॉडल और अभिनेत्री कादंबरी जेठवानी के उत्पीड़न के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
अंजनेयुलु - फोटो : एक्स: @jsuryareddy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के पूर्व खुफिया प्रमुख और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पी सीताराम अंजनेयुलु को मुंबई की अभिनेत्री कादंबरी जेठवानी के कथित उत्पीड़न के सिलसिले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। जगन मोहन रेड्डी के शासनकाल में उनके करीबी रहे अंजनेयुलु को विजयवाड़ा पुलिस ने तेलंगाना के हैदराबाद स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। उन्हें आगे की जांच के लिए आंध्र प्रदेश ले जाया जाएगा।

विज्ञापन

 

अंजनेयुलु पर लगे ये आरोप
अंजनेयुलु उन तीन वरिष्ठ अधिकारियों में से एक हैं, जिन्हें कथित तौर पर बिना उचित जांच के जेठवानी की गलत तरीके से गिरफ्तार और उत्पीड़न में शामिल होने के आरोप पर निलंबित किया गया था। अंजनेयुलु, क्रांति राणा टाटा (पूर्व विजयवाड़ा पुलिस आयुक्त) और विशाल गुन्नी (पूर्व डिप्टी कमिश्नर) के साथ सितंबर 2024 में अभिनेता की बिना लिखित निर्देश या पर्याप्त सबूत के गिरफ्तारी का आदेश देने के लिए निलंबित कर दिए गए थे।

प्रोटोकॉल की अवहेलना
डीजीपी की रिपोर्ट के आधार पर जारी किए गए सस्पेंशन आर्डर और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा साइन किए गए आदेश में जांच प्रोटोकॉल की घोर अवहेलना की बात कही गई है। यह पता चला कि गिरफ्तारी के आदेश 31 जनवरी को मौखिक रूप से जारी किए गए थे और एफआईआर दर्ज होने से पहले ही यात्रा टिकट बुक कर लिए गए थे।

अभिनेत्री पर लगे ये आरोप
फिल्म निर्माता और जगन वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सदस्य केवीआर विद्यासागर की शिकायत के बाद 2 फरवरी, 2024 को अभिनेत्री और उनके परिवार को मुंबई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने जेठवानी और उनके परिवार पर धोखाधड़ी, जालसाजी और जबरन वसूली का आरोप लगाया था। विद्यासागर ने आरोप लगाया कि अभिनेत्री ने अवैध रूप से जमीन हड़पने के लिए जाली दस्तावेज बनाए और उनसे पैसे ऐंठे।
Mahesh Babu: महेश बाबू को जारी हुआ समन, प्रियंका चोपड़ा के अलावा इन एक्टर्स के घर पर पड़ चुकी है ईडी की रेड
विज्ञापन

40 दिन से ज्यादा न्यायिक हिरासत में रहीं जेठवानी
जेठवानी और उनके परिवार को विजयवाड़ा लाया गया, जहां उन्हें जमानत मिलने से पहले 40 दिन से ज्यादा न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा। उनके वकील एन श्रीनिवास ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जमानत के लिए आवेदन करने से रोका और विद्यासागर पर उन्हें फंसाने के लिए जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया। जेठवानी ने दावा किया कि गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित थी, लिखित आदेश के बिना की गई थी और आंध्र प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मौखिक निर्देशों पर आधारित थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें