तापसी का चयन क्यों हुआ
कनिका आगे बताती हैं, ‘तापसी काफी समय से एक एक्शन जॉनर की फिल्म करना चाहती थीं। ऐसे में वह हमारी फिल्म की कहानी के साथ फिट बैठ रही थीं। सबकुछ जैसे सही समय पर हो गया। तापसी को भी फिल्म ‘गांधारी’ की कहानी, इसकी भावनाएं पसंद आईं।’ हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी है, इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें तापसी पन्नू ने भी अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। तापसी इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Taapsee Pannu: कंगना की बहन रंगोली की टिप्पणी पर वर्षों बाद तापसी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- शायद मैं 'सस्ती' हूं
फिल्म कब होगी रिलीज
फिल्म ‘गांधारी’ को कनिका कथा पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। इसके निर्देशक देवाशीष मखीजा हैं। फिल्म इस साल ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। तापसी इसमें एक अंधी महिला के किरदार में नजर आएंगी।