फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद अनन्या पांडे ने धीरे-धीरे ही सही, लेकिन अपनी परफॉर्मेंस का असर दर्शकों पर छोड़ा है। 'पति पत्नी और वो', 'गहराइयां' और 'ड्रीम गर्ल 2' जैसी फिल्मों में काम करने के बाद अनन्या ने अब ओटीटी का रुख किया है। वह करण जौहर के शो 'कॉल मी बे' से ओटीटी पर दस्तक दे रही हैं। इसके पहले सीजन की शूटिंग अभिनेत्री ने पूरी कर ली है और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है।
अनुभव को बताया स्पेशल
अनन्या ने शो के पहले सीजन की शूटिंग पूरी होने की खुशी में केक काटा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरीज में केक की फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने नोट लिखा है। ब्लूबेरी और रास्पबेरी केक की फोटो शेयर करने के साथ अनन्या ने लिखा है, 'अब तक का सबसे स्पेशल।' केक पर लिखा है, 'सीजन रैप हो गया बे!' इसके साथ हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं।
12th Fail: निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं' फेल का प्रीमियर लांच, IPS की लव स्टोरी पर है बनी मूवी
फैशनिस्टा के संघर्ष पर आधारित कहानी
बता दें कि कुछ दिनों पहले अनन्या ने एक और पोस्ट शेयर किया था, इसमें उन्होंने शूटिंग का अनुभव साझा किया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, 'कॉल मी बे! पांचवें दिन से 55वें दिन तक, कल हमारे आखिरी दिन की सारी फीलिंग्स।' इस शो में अनन्या के अलावा वरुण धवन, नीलम कोठारी, वीर दास और सिद्धार्थ भारद्वाज जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह शो एक अरबपति फैशनिस्टा के संघर्ष पर आधारित है, जो अपने लिए कठोर मेहनत करती है'।
90s Movies: देखना चाहते हैं 90 के दशक का सिनेमा तो, लिस्ट में शामिल करें इन थ्रिलर फिल्मों का नाम
इस फिल्म में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री आखिरी बार आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और सौ करोड़ क्लब में शामिल हुई। अब वह 'कॉल मी बे' में नजर आएंगी। इसके अलावा अलावा उन्के पास जोया अख्तर की 'खो गए हम कहां' भी है, जिसमें अनन्या सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
Salman Khan: सलमान खान के बॉडीगार्ड की मां प्रीतम कौर हुई बदसलूकी! पुलिस में दर्ज कराई FIR