फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनन्या पांडे ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको को दी जन्मदिन की प्यारी शुभकामनाएं, लिखा- 'तुम सबसे अच्छे...'

Sat, 14 Feb 2026 06:28 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ananya Panday Bday Post For Walker Blanco: अनन्या पांडे एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। आज 14 फरवरी को अनन्या ने सोशल मीडिया पर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको को जन्मदिन की प्यारी शुभकामनाएं दी हैं।
 
विज्ञापन
अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज वैसे तो वैलेंटाइन डे है और आज ही के दिन वॉकर ब्लैंको का जन्मदिन भी है। अनन्या पांडे ने अपने कथित बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको के साथ डेटिंग की अफवाहों को फिर से हवा दे दी है। आज 14 फरवरी को, अनन्या ने वॉकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

अनन्या का पोस्ट
अनन्या ने वॉकर की एक प्यारी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वह बालकनी में बैठे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। वे नीली टी-शर्ट, जींस और कैप पहने हुए हैं। इस तस्वीर के साथ अनन्या ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे वॉकी, तुम सबसे अच्छे हो।' इसके साथ अनन्या ने नीला दिल और डॉल्फिन इमोजी भी बनाया।

केक का वीडियो
इसके अलावा, अनन्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक केक का वीडियो शेयर किया है। खूबसूरत फूलों वाले इस चॉकलेट केक के साथ अनन्या ने लिखा, 'यह अब तक का सबसे परफेक्ट केक हो सकता है।' हालांकि, यह केक वॉकर के लिए था या नहीं, यह पक्का नहीं है।

अनन्या और वॉकर के बारे में
अनन्या और वॉकर की डेटिंग की खबरें तब शुरू हुईं जब दोनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में एक साथ दिखे। उसके बाद से दोनों की प्यार भरी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। अनंत और राधिका की शादी में कई लोगों ने उन्हें रोमांटिक गाने पर साथ नाचते भी देखा था। 

यह भी पढ़ें: अमृता राव ने मधुबाला की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, हावड़ा ब्रिज पर गाया मशहूर गाना ‘आइए मेहरबान’; देखें वीडियो
विज्ञापन

अनन्या का वर्कफ्रंट और कौन हैं वॉकर ब्लैंको?
अनन्या की आने वाली फिल्मों की बात करें तो, वह लक्ष्य के साथ 'चांद मेरा दिल' में नजर आएंगी। इसके अलावा, वे वीर दास के साथ 'कॉल मी बे' के सीजन 2 में भी दिखेंगी। वहीं वॉकर ब्लैंको एक अमेरिकी पूर्व मॉडल हैं, जो वर्तमान में बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ अपने कथित प्रेम संबंधों के कारण चर्चा में हैं। शिकागो के रहने वाले ब्लैंको, मियामी और फ्लोरिडा में पले-बढ़े हैं। बहरहाल, वह गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के वंतारा पशु आश्रय में काम कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: अविका गोर ने शादी के बाद मनाया अपना पहला 'वैलेंटाइन डे', पति मिलिंद चंदवानी के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें