अनन्या पांडे ने आरव के साथ शेयर किया खास पल
तस्वीर में अनन्या और आरव एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों कैमरे के सामने घर पर बनी छोटी-छोटी बेक्ड ट्रीट्स दिखा रहे हैं। यह तस्वीर उनके एक दोस्त ने शेयर की थी, जिसे बाद में अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया।
तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, 'दोस्तों, मेरी बनाई हुई बेकिंग को मंजूरी मिल गई है।' तस्वीर में आरव के हाथ में मफिन से भरा एक पारदर्शी डिब्बा भी दिखाई दे रहा है। दोनों की यह तस्वीर उनके छुट्टियों के एक खास पल की झलक दिखाती है।
देखें फोटो-
अनन्या पांडे और आरव कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया