फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ: फैंस के लिए खुशखबरी, सिंगर के शो को आखिरकार मिली मंजूरी; जानें कब और कहां होगा कॉन्सर्ट?

Fri, 23 Oct 2026 03:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
  • उनका कॉन्सर्ट 30 अक्तूबर को है, जिसे आखिरकार मंजूरी मिल गई है।
  • जानिए कब और कहां होगा कॉन्सर्ट। 
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया टूर' के तहत 30 अक्तूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गायक का कॉन्सर्ट होना था, जिसपर दिल्ली पुलिस ने रोक लगा दी थी। लेकिन अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। 
विज्ञापन


सुरक्षा कारणों से नहीं मिली थी अनुमति
पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में बने हुए है। दरअसल, कॉन्सर्ट के आयोजन के लिए बुकमायशो लाइव ने 14 अक्तूबर को अनुमति मांगी थी। हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के चलते इस अनुरोध को मंजूरी नहीं दी। दिल्ली पुलिस के साउथ डिस्ट्रिक्ट ने 21 अक्तूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया। 

पुलिस के आदेश के मुताबिक, कॉन्सर्ट को मंजूरी नहीं देने के पीछे कई कारण बताए गए हैं। इनमें संभावित सुरक्षा खतरे से जुड़ी जानकारियां, त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारियां और कानून-व्यवस्था से जुड़ी अन्य चिंताएं शामिल हैं। पुलिस ने अपने पत्र में साफ किया कि कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
Trending Videos

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
अब मिली मंजूरी
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दोबारा विचार करने के बाद अनुमति दे दी है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने ANI को बताया कि इस मामले में कई बैठकें हुई थीं। इन बैठकों में आयोजकों ने सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए अपनी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद कॉन्सर्ट को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया
कहां होने दिलजीत के कॉन्सर्ट?
  • दिलजीत दोसांझ का पहला कॉन्सर्ट 30 अक्तूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा।
  • इसके बाद अगला शो 15 नवंबर को इंदौर में होना है।
  • इसके बाद वह 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में परफॉर्म करेंगे।
  • चंडीगढ़ में भी उनके कॉन्सर्ट की घोषणा की गई है, लेकिन इसकी तारीख और अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- सामंथा रुथ प्रभु: अभिनेत्री ने सीएम विजय को बताया अपना लकी चार्म, कहा- सही वक्त पर राजनीति में कदम रखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें