फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: आदित्य रॉय कपूर संग डेटिंग की अफवाहों के बीच अनन्या ने शादी पर तोड़ी चुप्पी, बताया वेडिंग प्लान

Thu, 29 Jun 2023 11:13 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब डेटिंग की अफवाहों के बीच अनन्या पांडे ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में अपनी शादी की योजना के बारे में खुलासा किया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी डाइट का भी खुलासा किया और साइबर बुलिंग के बारे में भी बात की।
विज्ञापन
अनन्या और आदित्य - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। अनन्या का नाम आए दिन अभिनेता  आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जाता है। दोनों अक्सर मीडिया में स्पॉट होते रहते हैं। अब डेटिंग की अफवाहों के बीच अनन्या पांडे ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में अपनी शादी की योजना के बारे में खुलासा किया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी डाइट का भी खुलासा किया और साइबर बुलिंग के बारे में भी बात की।

 

अनन्या को नहीं पसंद वर्कआउट

विज्ञापन

अपने डाइट प्लान के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें वर्कआउट करना पसंद नहीं है, इसलिए वह कम खाती हैं। हालांकि, अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के लिए चिंता जताते हुए अभिनेत्री ने तुरंत कहा, ‘कम खाना भी अच्छा नहीं है।  इसलिए किसी भी भोजन को पूरे दिल से खाना चाहिए और वह वर्कआउट करना चाहिए जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है।’

Chandramukhi 2: इस अवसर पर खुलेंगे कंगना की 'चंद्रमुखी 2' के दरवाजे,पोस्टर संग मेकर्स ने की रिलीज डेट की घोषणा

विज्ञापन

साइबर बुलिंग के विषय पर की बात
आगे इंटरव्यू में अनन्या ने साइबर बुलिंग के बारे में खुलकर बात की और कहा कि सभी को इस अपराध के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए क्योंकि समाज में रह रहे ज्यादातर लोग साइबर बुलिंग के बारे में खुलकर बात नहीं करते हैं, इसलिए अनन्या ने इस गंभीर अपराध के खिलाफ बोलने का फैसला किया।

Tamannaah Vijay: तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा पहली डेट पर हो चुके हैं इंटीमेट? जानें स्टार कपल का बड़ा बयान

 

शादी की योजना पर कही यह बात

विज्ञापन

आगे शादी के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने कहा कि वह शादी के लिए अभी बहुत छोटी हैं। अनन्या ने यह भी कहा कि फिलहाल उनकी शादी की कोई योजना नहीं है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री फिलहाल अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए दिल्ली में हैं। अनन्या ‘ड्रीम गर्ल 2’ में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी । 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें