फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anand Ahuja: फर्जीवाड़े के मामले में फंसे सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा, शिपिंग कंपनी ने लगाया टैक्स चोरी का आरोप

Sun, 13 Feb 2022 11:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनम कपूर के पति बिजनेसमैन आनंद आहूजा पर एक अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनी ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। आनंद आहूजा पर आरोप है कि उन्होंने टैक्स और कस्टम ड्यूटी से बचने के लिए कथित रूप से छेड़छाड़ किए गए दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है।
 
विज्ञापन
सोनम कपूर-आनंद आहूजा - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में तेजाब को लेकर दिए अपने बयान के बाद चर्चा में रही बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, अभिनेत्री के पति बिजनेसमैन आनंद आहूजा पर एक अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनी ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। आनंद आहूजा पर आरोप है कि उन्होंने टैक्स और कस्टम ड्यूटी से बचने के लिए कथित रूप से छेड़छाड़ किए गए दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है।

इससे पहले जनवरी में आनंद आहूजा ने शिपिंग कंपनी से सवाल किया था कि किसी का अंतरराष्ट्रीय कंपनी माययूएस से कोई संपर्क है, क्योंकि उनकी शिपमेंट में देरी हो रही है। इस सिलसिले में ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था कि क्या कोई माययूएस शॉपहोलिक पर किसी को जानता है। मुझे हाल ही में भयानक अनुभव हुआ है। कंपनी अनुचित तरीके से सामान पकड़ रही है और औपचारिक कागजी कार्यवाही को खारिज कर रही है।

विज्ञापन

सोनम कपूर-आनंद आहूजा - फोटो : instagram

आहूजा के ट्वीट का जवाब देते हुए शिपिंग कंपनी ने उन्हें सोशल मीडिया पर सीमित संसाधनों की वजह से ईमेल या चैट के जरिए कस्टमर सर्विस से जोड़ने की सलाह दी थी। हालांकि, इस पर आनंद आहूजा ने साफ किया कि वह करीब 7 दिनों से इन सब चीजों को आजमा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कंपनी की नई नीतियों को दुर्भावनापूर्ण और एक घोटाला भी करार दिया था।

सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं इस महीने की शुरुआत में ट्विटर पर आनंद अहूजा की शिकायत के जवाब में कंपनी ने स्पष्ट किया था कि समस्या उनकी सेवाओं में नहीं थी, बल्कि अभिनेत्री के पति यानी आनंद अहूजा द्वारा दिए गए दस्तावेजों में थी। साथ ही कंपनी ने दावा किया था कि सामान के साथ दिए गए चालान में माल के लिए भुगतान की गई राशि की तुलना में 90% कम मूल्य का उल्लेख किया गया था।

विज्ञापन

सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

हालांकि बाद में शिपिंग कंपनी के ट्वीट वायरल होने के बाद आनंद आहूजा ने 12 फरवरी को आरोप लगाया कि माययूएस पीडीएफ रसीद और बैंक स्टेटमेंट को मान्य करने से इनकार कर दिया है। साथ ही उन पर आरोप लगाया कि वह उनसे अधिक शुल्क लेने और लंबे समय तक अपना माल रखने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, इस पूरे मामले में अभिनेत्री सोनम कपूर जनवरी 2022 में शिपिंग कंपनी के खिलाफ अपने पति के समर्थन में सामने आई थीं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें