शिल्पा शेट्टी परिवार के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बीते कई समय से कानूनी दांवपेच में फंसी हुई हैं। बीते साल की उनके पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद अभिनेत्री और उनके परिवार के खिलाफ कई अन्य शिकायतें भी दर्ज की गई थी। इसी बीच अब हाल ही में शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी खिलाफ एक और शिकायत दर्ज कराई गई है।
शिल्पा शेट्टी परिवार के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक एक व्यापारी द्वारा लगाए गए आरोप के बाद अंधेरी कोर्ट ने शिल्पा, शमिता और सुनंदा के खिलाफ समन जारी किया है। जारी समन के मुताबिक अभिनेत्री और उनके परिवार ने 21 लाख का कर्ज नहीं चुकाया है। मामले में जुहू थाने में कारोबारी परहाद अमरा की शिकायत के बाद शुक्रवार को समन जारी किया गया। कोर्ट ने तीनों को 28 फरवरी को पेश होने के आदेश दिए हैं।
शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी
- फोटो : social media
व्यापारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक शमिता, शिल्पा और सुनंदा ने अभिनेत्रियों के पिता द्वारा लिए गए कर्ज को अभी तक चुकाया नहीं है। दरअसल शिल्पा और शिल्पा के पिता सुरेंद्र शेट्टी ने कथित तौर पर कर्ज लिया था। एक ऑटोमोबाइल एजेंसी के मालिक आगरा में आरोप लगाया कि सुरेंद्र शेट्टी ने 2015 में उनसे राशि उधार ली थी, जिसे जनवरी 2017 तक चुकाना था, अब लोन देने से इनकार कर रहे हैं।