दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो छत पर क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुशांत जमशेदपुर में एक होटल की छत पर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो छत पर क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुशांत जमशेदपुर में एक होटल की छत पर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल से ज्यादा हो गया है। अब भी उनके फैंस उनको भूल नहीं पाये हैं। सोशल मीडिया पर आज भी सुशांत के लिए लोगों की दीवानगी देखते ही बनती है। अक्सर सुशांत सिंह राजपूत के पुराने वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं।
विज्ञापन
वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हर सुबह क्रिकेट खेलते थे। वीडियो में सुशांत क्रिकेट खेलते हुए और रन के लिए भागते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उनकी मौत के रहस्य से पर्दा उठाने की मांग की गई है। सुशांत अच्छे अभिनेता की ही तरह अच्छे खिलाड़ी भी थे। उनको म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाने, खेलने और खगोल विज्ञान में काफी रुची थी। सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्मों में बेहद दमदार अभिनय किया। वो अपने किरदार में डूब जाया करते थे। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी’ फिल्म में उनके अभिनय को जमकर सराहा गया था। 14 जून 2020 को सुशांत का निधन हो गया था। उन्होंने सुसाइड किया था। हालांकि, उनके फैंस अभी भी उनके मौत के रहस्य से पर्दा उठाने की मांग करते रहते हैं।