महानायक अमिताभ बच्चन को यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। मुम्बई में हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वह अब भी सिनेजगत को अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास कर रहे हैं।
अमिताभ को यह सम्मान गुरुवार को आयोजित एक समारोह में मिया गया। यह सम्मान उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव के हाथों मिला। पिछले साल यह पुरस्कार सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर को दिया गया था।
अमिताभ ने पुरस्कार समारोह के बाद कहा कि मैं इस सम्मान के लिए बहुत आभारी महसूस हूं। मैं इस सम्मान के काबिल समझने वाले राजनेता टी. सुब्बारामी रेड्डी और निर्णायकमंडल के बाकी सभी सदस्यों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा।
अमिताभ ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं इतनी ज्यादा सराहना पाने का हकदार हूं, लेकिन मैं अब भी आप लोगों के प्रेम व सहयोग से अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास कर रहा हूं और आने वाले वर्षो में भी इसे जारी रखूंगा।