फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मल्लिका शेरावत बनेंगी 'अंगारे'

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लिका शेरावत जल्द ही बॉलीवुड की सुपर हिट फिल्म फूल बने अंगारे के सिक्वल में नजर आएंगी। वे फिल्म में रेखा के किरदार निभाएंगी। आजकल मल्लिका ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ के कारण चर्चा में हैं। जिसमें मल्लिका शेरावत, अनोखी देवी नाम की ऐसी चालाक महिला का किरदार निभा रही हैं जो नेताओं की कमजोरी का फायदा उठाकर राजस्थान की मुख्यमंत्री बनना चाहती है।
विज्ञापन


'फूल बनें अंगारे' केसी बोकाड़िया की ही फिल्म है। उन्होंने बताया कि मल्लिका शेरावत ने इस फिल्म में अपने अभिनय की ताकत दिखाई है। उन्होंने ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ में जो काम किया है उससे उनके विरोधी भी उनका लोहा मान जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मैं अपनी आने वाली फिल्म ‘फूल बनें अंगारे’ के रीमेक में भी मल्लिका शेरावत को ही लेने वाला हूं। इसमें वे, रेखा का किरदार निभाएंगी।

फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ अगले साल 13 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर, मल्लिका शेरावत, जैकी श्रॉफ, आशुतोष राणा, गोविंद नामदेव, अतुल कुलकर्णी, सुशांत सिंह और राजपाल यादव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म कांटे का सीक्वल बनेगा

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता अपनी फिल्म 'कांटे' का सीक्वेल बनाने जा रहे हैं। वे इसके लिए संजय दत्त के रिहा होने का इंतजार कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, उन्होंने पिछले दिनों जब भी संजय दत्त से मुलाकात की, उनको सीक्वेल बनाने का ख्याल आया। जहां 'कांटे' फिल्म में ऐसा दिखाया गया था की सारे किरदार मर चुके हैं, उसे आगे बढ़ाते हुए संजय गुप्ता ऐसा प्रतीत करा सकते हैं कि वह किरदार मरे ही नहीं थे।

ऐसे में अगर 'कांटे' का सीक्वेल बना, तो फिर से अमिताभ बच्चन, महेश मांजरेकर और संजय दत्त फिर से रुपहले परदे पर एक साथ दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें