फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: 'आप वो दिल हैं, जिस पर हमारी उम्मीदें टिकी होती हैं', बिग बी ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला

Mon, 20 Nov 2023 11:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी हार से मायूस भारतीय टीम के लिए बिग बी की यह लाइनर जरूर हिम्मत देने का काम करेंगी। उनके इस पोस्ट पर यूजर्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। सेमी फाइनल को हराकर भारत ने जब फाइनल में जगह पक्की की तो हर देशवासी वर्ल्ड कप के सपने देखने लगा। हालांकि, भारतीय टीम इंडिया और क्रिकेट प्रेमियों का यह सपना पूरा नहीं हो सका और फाइनल में भारत मैच हार गया। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत तमाम खिलाड़ियों की आंखें नम हो गईं। वर्ल्ड कप न आ पाने का मलाल है, लेकिन इस घड़ी में हर कोई टीम इंडिया को हौसला दे रहा है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने भी एक पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन


हिम्मत बढ़ाते नजर आए बिग बी
अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसे देखकर लग रहा है कि यह उनकी सुबह की सैर के दौरान की फोटो है। इसका कैप्शन काफी उम्दा है। बिग बी ने लिखा है,'नहीं, नहीं, नहीं....टीम इंडिया...आप अभी बाहर नहीं हुए.. आप हमारा गौरव हैं... आप वो दिल हैं, जिस पर हमारी उम्मीदें टिकी होती हैं'।

यूजर्स ने दिखाया सपोर्ट
वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी हार से मायूस भारतीय टीम के लिए बिग बी की यह लाइन जरूर हिम्मत देने का काम करेंगी। उनके इस पोस्ट पर यूजर्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'हमेशा ये ही तो होता रहा है, मेरे अजीज किसी की जीत तो कोई किसी से हार गया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हार और जीत तो खेल का हिस्सा हैं। हम हमेशा टीम इंडिया के साथ रहेंगे।' 
विज्ञापन


बिग बी से पूछ रहे सवाल
बिग बी के इस पोस्ट पर कुछ यूजर्स उनसे यह पूछते भी नजर आ रहे हैं कि उन्होंने मैच देखा था? एक यूजर ने लिखा, 'हमें तो सबसे पहले यही ख्याल आया कि शायद आपने मैच देख लिया है आज'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप कल टीवी बंद कर देते तो ठीक रहता।' बता दें कि फाइनल मुकाबले से पहले अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लिखा था, 'जब मैं मैच नहीं देखता तो हम जीत जाते हैं।' वर्क फ्रंट की बात करें तो बिग बी फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें