अमिताभ बच्चन और कुमार विश्वास के बीच छिड़ा ट्विवटर वॉर अभी खत्म नहीं हुआ है। अब आम लोग भी इस मामले में दिलचस्पी ले रहे हैं। लोग अमिताभ बच्चन को इस मामले में ट्रोल कर रहें है। हाल ही में ट्विटर पर एक यूजर ने नाटकीय ढंग से अमिताभ बच्चने से ये तक कह डाला कि आप चिंता न करें डॉ. कुमार विश्वास आपको नोटिस नहीं भेजेंगे।
मामला ट्विटर पर शेयर "कौन बनेगा करोड़पति" के एक वीडियो का है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन एक कन्टेस्टेंट को कुमार विश्वास की फेसम कविता 'कोई दीवाना कहता है..' पढ़ने की इजाजत देते हुए दिख रहें हैं। यूजर ने अमिताभ बच्चन और कुमार विश्वास को टैग करते हुए ट्वीट किया कि आप चिंता न करें डॉ. कुमार विश्वास आपको नोटिस नहीं भेजेंगे।
So @SrBachchan allowed to play lyrics/poem of @DrKumarVishwas in his show
but don't worry KV will not give him any copyright notice. pic.twitter.com/NmKcgbu0tz
— फैन नहीं मतदाता बनिए (@BeVoterNotFan) July 12, 2017
कुमार विश्वास का शुक्ल पक्ष
- फोटो : SELF
अमिताभ बच्चन ने कुमार विश्वास को 'कॉपीराइट उल्लंघन' मामले में नोटिस भेजा था। उन्होंने कुमार विश्वास द्वारा अपने पिता की कविता के री-क्रिएशन को 'कॉपीराइट उल्लंघन' बताया। लेकिन कुछ लोगों को ये बात हजम नहीं हो रही है। कुछ लोगों ने अमिताभ के इस फैसले की आलोचना की तो कुछ लोगों ने कहा अगर कल को रवींद्रनाथ टैगोर के वंशज ‘जन-गण-मन’को लेकर रॉयल्टी मांगने आ गए तो देश ही नीलाम हो जाएगा।
कुमार विश्वास
- फोटो : SELF
आपको बता दें कि इस मामले की शुरुआत कुमार विश्वास के एक वीडियो से हुई थी। कवि हरिवंश राय बच्चन की कविता ‘नीड़ का निर्माण’ को पढ़ते हुए डॉ कुमार विश्वास ने एक वीडियो बनाया। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड कर लिंक ट्विटर पर साझा किया तो अमिताभ बच्चन इस बात से नाराज हो गए। बच्चन ने इसे अपने पिता की बौद्धिक सम्पदा के अधिकार का उल्लंघन बताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दे डाली।
this is a copyright infringement .. ! legal will take care of this
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 9, 2017
कुमार विश्वास
- फोटो : SELF
इस पर कुमार विश्वास ने वीडियो हटा लिया और ट्वीट कर जवाब दिया कि उससे हुई कमाई के 32 रुपए वह उन्हें भिजवा रहे हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया जिसका इशारा कुमार विश्वास की तरफ था। बच्चन ने लिखा, "हो सकता है कि अगर हम कुछ लोगों से ये कह सकें कि ‘दिमाग’ एक App है तो शायद वो उसका उपयोग करना शुरू कर दें।”
Rcvd appreciation frm all poet's family but Notice frm you Sir.Deleting the Tribute video to Babuji.Sending earned Rs 32 as demanded.Pranam🙏 https://t.co/wzq22TZnzf
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) July 12, 2017