पिछले काफी समय से रणवीर सिंह अपनी दाढ़ी वाले लुक को लेकर काफी चर्चा में थे। उन्होंने ये लुक संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' के लिए अपनाया था। इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
उम्रदराज खिलजी के किरदार की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। इसलिए रणवीर ने अपना पुराना लुक अपनाने के लिए अपनी दाढ़ी हटवा दी है। अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले रणवीर सिंह ने ये पल भी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर लाइव शेयर किया।
अपनी मूंछें भी रणवीर ने अपने फैन्स के सामने ही मुंडवाईं। अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर रणवीर ने अपनी मूंछें काटने का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में रणवीर कह रहे हैं कि वो अपनी मूंछों से बहुत जुड़ाव महसूस करते हैं।