फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 करोड़ की 'महाभारत', अमिताभ करेंगे ये खास किरदार

Thu, 30 Mar 2017 09:43 AM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
विज्ञापन
बॉलीवुड में अब तक की सबसे बड़ी मेगा बजट फिल्म महाभारत पर बनेगी। खास बात ये रहेगी कि इस फिल्म में भीष्म पितामह के किरदार में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। अभी तक बॉलीवुड में किसी भी फिल्म का बजट इतना बड़ा नहीं रहा।
विज्ञापन


मशहूर एड फिल्ममेकर एनए श्रीकुमार मेनन महाभारत पर फिल्म 'Randamoozham' बना रहे हैं जिसके लिए उन्होंने अमिताभ से भीष्म के रोल के लिए बात की है। अभी तक भीष्म पितामह का सबसे दमदार रोल बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल 'महाभारत' में मुकेश खन्ना के नाम था। लोगों के जेहन में आज भी भीष्म के रूप में मुकेेश खन्ना की दमदार आवाज गूंजती है। 

ये फिल्म ज्ञानपीठ अवॉर्ड विजेता लेखक एमटी वासुदेवन नायर के नॉवल पर आधारित है। मेनन का कहना है कि अब तक लोगों ने महाभारत को कृष्ण और पांडवों के नजरिए से देखा और समझा है लेकिन ये फिल्म भीष्म पितामह के नजरिए बनाई गई है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अभी भीष्म के रोल के लिए अमिताभ बच्चन को संपर्क किया गया है जबकि भीम के रोल के लिए मलयाली फिल्मों के सुपरस्टार मोहलाल से बात  की जा रही है।

फिल्म के मेकर्स की कोशिश रहेगी कि विभिन्न भाषाओँ के दमदार कलाकारों से सजी फिल्म समाज को महाभारत का नया रूप दिखाए। यह फिल्म हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी भाषाओं में शूट होगी और बाकी भारतीय भाषाओँ के साथ साथ इसे विदेशी भाषाओं में भी डब  किया जाएगा।
 
विज्ञापन

700 करोड़ के मेगा बजट पर बन रही है फिल्म

अमिताभ बच्चन
फिल्म की शूटिंग शुरू होने की खबर है, कहा जा रहा है कि 2018 तक शूटिंग पूरी हो जाएगी। मेनन की मानें तो 2020 में फिल्म रिलीज हो सकती है।

फिल्म के मेगा बजट के साथ साथ अमिताभ का किरदार भी दर्शको के लिए अचभे की चीज होगी क्योंकि इससे पहले बिग बी 2012 में आई एनिमेटेड महाभारत फिल्म में भीष्म के रोल के लिए अपनी आवाज दे चुके हैं।

अब देखना ये है कि 700 करोड में बनी ये फिल्म अमिताभ और बॉलीवुड के लिए क्या नया लाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें