शाहरुख खान की 'देवदास' और 'वीर जारा' जैसी क्लासिक फिल्मों को यूएस के सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। यूएस की 'बेस्ट ऑफ बॉलीवुड इवेंट सीरीज' के तहत इन फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। बता दें कि ये फिल्में इस साल जुलाई में दिखाई जाएंगी।
यूएस के सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी शाहरुख खान की ये फिल्में
'वीर जारा' मूवी पोस्टर
इस सीरीज में शाहरुख खान की 'देवदास' और 'वीर जारा' के अलावा एक दो और बॉलीवुड फिल्में दिखाई जाएंगी।
'देवदास' में शाहरुख के अलावा ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ मुख्य किरदारों में थे और ये काफी हिट रही। कई अवॉर्ड और सम्मान इस फिल्म ने जीते।
वहीं 'वीर जारा' भी खूब हिट रही। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी नजर आईं।