प्रतियोगी को सांत्वना देते नजर आए बिग बी
प्रतिभागी आशुतोष ने कहा, 'अपने माता-पिता से मेरी पांच साल से बातचीत नहीं हुई है। मुझे पता है कि वे नियमित रूप से केबीसी देखते हैं, इसलिए मेरे लिए यहां आना महत्वपूर्ण था, ताकि मैं आपसे इस बारे में बात कर सकूं और शायद वे हमारी बात सुन सकें'। आशुतोष को सांत्वना देते हुए बिग बी ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि आज का एपिसोड देखने के बाद आपके माता-पिता आपसे फिर से बात करेंगे। आप वह बातचीत कर पाएंगे, जिसके लिए आप तरस रहे हैं'।
बिग बी ने अपने परिवार का दिया उदाहरण
इसके बाद अमिताभ बच्चन ने अपने परिवार के अंतर-सांस्कृतिक विवाहों का उदाहरण पेश किया। उन्होंने बताया कि बच्चन परिवार के सदस्यों ने अलग-अलग सांस्कृतिक और क्षेत्रीय पृष्ठभूमि के लोगों से शादियां रचाई हैं। अपनी शादी के बारे में बताते हुए बिग बी ने कहा कि उत्तर प्रदेश से होने के बावजूद उन्होंने बंगाल की रहने वाली जया बच्चन से शादी की। मेगास्टार ने अपने बच्चों के बारे में भी बताया कि उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने पंजाबी परिवार में शादी रचाई। वहीं, बेटे अभिषेक बच्चन ने मैंगलोर की ऐश्वर्या राय से विवाह किया।
Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने बताया प्रकृति को कुछ वापस देने का महत्व, कहा- ऐसे पल जीवन को सही मायने देते हैं