फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसे हर कुछ साझा करेंगे अमिताभ बच्चन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन अब आपसे हर कुछ साझा करने जा रहे हैं। ऐसा वह अपने ट्विटर अकांउट पर करेंगे।
विज्ञापन


बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन अपने ट्विटर अकाउंट पर हर बुधवार को अपने प्रशंसकों के लिए बॉलीवुड से जुड़े तथ्य, दिलचस्पी बातें और फ़िल्मी क़िस्से शेयर करने वाले हैं।

उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। 71 साल के अमिताभ बच्चन हैशटैग #BachchanBol के ज़रिए प्रशंसकों से संवाद करने की नई शुरुआत कर रहे हैं।

अमिताभ बॉलीवुड के सबसे चर्चित नामों में से एक हैं. हिंदी सिनेमा में वो कई दशकों से सक्रिय है और उन्होंने बहुत से चर्चित फिल्मकारों के साथ काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में, उनके पास ऐसी दिलचस्प बातों का बड़ा खज़ाना हो सकता है जिसमें उनके चाहने वालों की ख़ूब दिलचस्पी होगी।

बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने वाले अमिताभ टीवी पर क्विज़ शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के अलावा इन दिनों एक धारावाहिक में भी दिख रहे हैं।

अभिनय के अलावा अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर ख़ासे सक्रिय हैं। उनका अपना ब्लॉग है, साथ ही वो माइक्रो ब्लॉगिंग क्लिक करें साइट ट्विटर पर अलग अलग मुद्दों पर हमेशा अपनी राय व्यक्त करते रहे हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें