फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया ईरान में बने मंदिर का वीडियो, बताया किसके लिए बनवाया गया था पवित्र स्थल

Sun, 17 May 2026 07:45 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan Post: अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने एक प्राचीन विष्णु मंदिर का जिक्र किया है। आइए जानते हैं उनकी पोस्ट में और क्या खास है?
विज्ञापन
विष्णु मंदिर, अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर यहां कुछ हैरान करने वाली चीजें शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है। वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ अभिनेता ने एक कैप्शन लिखा है। आइए जानते हैं इस वीडियो में क्या खास है?

विज्ञापन

अमिताभ की पोस्ट में क्या है?
अमिताभ बच्चन ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि यह ईरान के बंदर अब्बास में मौजूद एक प्राचीन हिंदू विष्णु मंदिर है। मंदिर के अंदर और बाहर का दृश्य है। इसमें मूर्तियां भी नजर आ रही हैं। अपनी पोस्ट में अमिताभ ने इसके बारे में बताया 'ईरान के बंदर अब्बास में प्राचीन हिंदू विष्णु मंदिर मौजूद है। 1892 में काजर काल के दौरान, यह मंदिर भारत से आए उन हिंदू व्यापारियों के लिए बनवाया गया था, जो उस समय शहर में काम कर रहे थे। इसमें बज रहा गाना फारसी भाषा में है।'
 


किसने बनवाया था मंदिर?
ईरान का बंदर अब्बास विष्णु मंदिर 19वीं सदी का एक हिंदू मंदिर है, जिसे 1892 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के लिए काम करने वाले भारतीय समुदाय ने बनवाया था।

85 वर्षीय तमिल प्रोड्यूसर ने नदी में कूदकर दी जान, आत्महत्या की वजह साफ नहीं; विवादों से था पुराना नाता

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल की तैयारी में जुटे हैं। इसमें वह एक बार फिर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा, उनकी अगली फिल्म 'सेक्शन 84' भी रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में डायना पेंटी, निमरत कौर और अभिषेक बनर्जी अहम किरदारों में नजर आएंगे। मेकर्स ने अभी तक इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें