फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जन्नत’ का था जबरदस्त क्रेज, जब इमरान और सोनल को बाथरूम में छिपना पड़ा था; एक्टर ने बताया चौंकाने वाला किस्सा

Sun, 17 May 2026 07:24 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Emraan Hashmi: फैंस में इमरान हाशमी की फिल्म ‘जन्नत’ काफी क्रैज है। अब एक्टर ने फिल्म से जुड़ा काफी दिलचस्प किस्सा शेयर किया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
फिल्म जन्नत में इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘जन्नत’ फिल्म को रिलीज हुए 18 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी इस फिल्म का जादू लोगों के दिलों में कायम है। इमरान हाशमी और सोनल चौहान स्टारर यह रोमांटिक ड्रामा अपने गानों, कहानी और इमोशनल कनेक्शन की वजह से आज भी काफी पसंद किया जाता है।

जब बेकाबू हो गई थी भीड़

विज्ञापन

फिल्म के 18 साल पूरे होने पर इमरान हाशमी ने इससे जुड़ी एक खास याद शेयर की। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में एक्टर ने बताया कि साल 2008 में फिल्म के प्रमोशन के दौरान फैंस का क्रेज इतना ज्यादा था कि एक मीट-एंड-ग्रीट इवेंट लगभग भगदड़ जैसी स्थिति में बदल गया था।

इमरान ने बताया, ‘16 मई 2008 की बात है। उस समय आईपीएल का पहला सीजन चल रहा था। हम कोलकाता के एक मॉल में फैंस से मिलने पहुंचे थे। शुरुआत में सब नोर्मल था, लेकिन थोड़ी ही देर में भीड़ बेकाबू हो गई।’

फिल्म मर्डर में इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

जब एक्टर्स को बाथरूम में छिपना पड़ा था
उन्होंने आगे कहा कि हालात इतने खराब हो गए थे कि मॉल के मालिक को खुद बीच में आना पड़ा। सुरक्षा के लिए उन्हें एक बाथरूम में ले जाकर छिपाया गया और पुलिस को भी बुलाना पड़ा। इमरान ने कहा, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि लोग सिर्फ मेरी एक झलक पाने के लिए मेरा नाम चिल्ला रहे थे। ‘जन्नत’ मेरे करियर का बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

विज्ञापन

सोनल चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम-@sonalchauhan

‘जन्नत’ से चमकी थी सोनल चौहान की किस्मत
साल 2008 में रिलीज हुई ‘जन्नत’ से सोनल चौहान ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख ने किया था। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसका म्यूजिक भी सुपरहिट साबित हुआ था। खासकर गाना ‘जरा सा’ आज भी लोगों का फेवरेट बना हुआ है। यह गाना दिवंगत सिंगर केके ने गाया था।

ये भी पढ़ें- चहल के साथ रिलेशनशिप की खबरों के बीच आरजे महवश ने तोड़ी चुप्पी, क्रिकेटर को अनफॉलो करने पर कही बड़ी बात

हालांकि सोनल चौहान ने बाद में कई हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम किया, लेकिन आज भी उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘जन्नत’ और उसके शानदार गानों की वजह से ही मिलती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें