फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ नहीं करने जा रहे हैं वकालत

Wed, 18 Dec 2013 04:46 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन वकालत नहीं करने जा रहे हैँ। पहले वह पाकिस्तान में वकील बनने वाले थे।
विज्ञापन


निश्चित रूप से सुभाष घई के लिए यह खबर चुभनेवाली है कि बिग बी ने सरबजीत पर बनने वाली उनके बैनर की फिल्म में पाकिस्तानी वकील का किरदार निभाने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


दो दिन पहले ही तो घई के हवाले से खबर आई थी कि उनके प्रोडक्शन हाउस की फिल्म में अमिताभ बच्चन काम करने जा रहे हैं।
लेकिन ताजा खबर यह है कि बिग बी ने बड़ी विनम्रतापूर्वक उनकी फिल्म में काम करने से यह कहते हुए मना कर दिया कि वे एक अन्य फिल्म में वकील की भूमिका कर रहे हैं।
विज्ञापन


यही वजह है कि वे पाकिस्तानी वकील का रोल नहीं कर पाएंगे। इधर सुभाष घई का कहना है कि अमित जी ने बाकायदा स्क्रिप्ट पढ़ी थी और उन्हें पसंद आई थी।

अगर वे उनकी इस फिल्म में काम नहीं कर पा रहे हैं, तो कोई बात नहीं। आगे किसी फिल्म में वे जरूर काम करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें