फिल्म 'राहु केतु' पर अमिताभ बच्चन का रिएक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'राहु केतु' जल्द ही रिलीज को तैयार है। इसमें वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा शालिनी पांडे भी फिल्म का हिस्सा हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था। आज रविवार को अमिताभ बच्चन ने ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है। साथ ही टीम को फिल्म के लिए बधाई दी है।
अमिताभ बच्चन ने 'राहु केतु' पर क्या कहा?
अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का ट्रेलर साझा किया है। इसके साथ टीम को फिल्म के लिए बधाई दी है। बिग बी ने कैप्शन में लिखा है, 'आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं'। पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने फिल्म की स्टार कास्ट, निर्माता और निर्देशक को टैग किया है।