फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान ने किसे बताया अपना सुख? डोले-शोले दिखाते हुए भाईजान ने शेयर कीं झक्कास तस्वीरें

Sun, 11 Jan 2026 06:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच आज रविवार को एक्टर ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें वे अपने डोले-शोले फ्लॉन्ट करते दिखे हैं।
विज्ञापन
पालतू कुत्ते 'माय सुख' के साथ सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान 60 साल के हो गए हैं। मगर, अभिनेता के लुक और फिटनेस से उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है। इसके लिए वे घंटों जिम में बिताते हैं। आज रविवार को भाईजान ने एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। साथ ही अपने सुख का जिक्र किया है। 

विज्ञापन


क्या है सलमान खान का सुख?
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने दो तस्वीरें साझा की हैं। वे हाफ पैंट और बनियान पहने दिख रहे हैं। गले में चेन है और माथे पर साफा बंधा है। वे एक पार्क में बैठे दिख रहे हैं। साथ में उनका पैट डॉग है। इस फोटो के साथ सलमान खान ने लिखा है, 'मेरा सुख'।
 

पालतू कुत्ते 'माय सुख' के साथ सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
माईसन और माईजान के बाद सलमान के लाडले बने माईसुख
सलमान खान को कुत्ते पालने का शौक है। उनके पास अलग-अलग नस्ल के कुत्ते रहे हैं, जिन पर वे मोटी रकम खर्च कर देते हैं। सलमान खान के पास पहले दो कुत्ते 'माइसन' और 'माइजान' थे, जिनको वे बहुत प्यार करते थे। दोनों के नाम से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्टर अपने दोनों कुत्तों को किस हद तक चाहते थे। हालांकि, 'माइसन' और 'माइजान' अब इस दुनिया में नहीं हैं। सलमान खान के पास अब 'मायसुख' है। 

नेटिजन्स बोले- 'पेट गायब हो गया'
सलमान खान के इस पोस्ट पर नेटिजन्स और फैंस कमेंट्स कर रहे हैं। सलमान खान की फिटनेस ने ध्यान खींचा है। एक यूजर ने लिखा है, 'पेट गायब हो गया अब'। वहीं, कुछ यूजर्स एक्टर को उनकी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के लिए बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा यूजर्स तस्वीर पर भी प्यार भरा रिएक्शन दे रहे हैं।






विज्ञापन

यूजर ने भाईजान से कहा- 'अपने दोस्त नदीम को समझाओ'
माही विज और नदीम की डेटिंग रूमर्स के बीच सलमान खान के हालिया पोस्ट पर नेटिजन्स ने कमेंट कर लिखा है कि वे अपने दोस्त नदीम को समझाएं। दरअसल, हाल ही में माही विज ने नदीम को जन्मदिन विश किया। इसके बाद दोनों के लिंकअप की अफवाहें शुरू हो गईं। नदीम एक मीडिया प्रोफेशनल और प्रोड्यूसर हैं, जो सलमान खान टेलीविजन (एसकेटीवी) से जुड़े हुए हैं। नदीम और सलमान खान दोस्त भी हैं। उनकी दोस्ती 2023 में तब सामने आई जब सलमान खान ने नदीम को उनके जन्मदिन पर पब्लिकली विश किया। अपने मैसेज में, एक्टर ने नदीम को अपना 'सबसे करीबी और सबसे पुराना दोस्त' बताया। अब सलमान खान के पोस्ट पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा है, 'अपने दोस्त नदीम को समझाओ, उनकी वजह से लोगों के घर टूट रहे हैं'। हालांकि, यूजर ने किसी का नाम नहीं लिखा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें