अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर एक शानदार तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देख हर हिंदुस्तानी प्रेरणा ले सकता है। दरअसल, हाल ही में बिग बी ने अपने घर पर तिरंगा फहराया है। इसी तिरंगे की तस्वीर उन्होंने ट्विटर पर शेयर की है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा,'मुझे अपने घर के टॉप पर तिरंगा लगाना गर्व की अनुभूति देता है। क्या आपने अपने घर पर तिरंगा लगाया है? आपको भीलगाना चाहिए।' बिग बी की इस तस्वीर को देखकर ये महसूस हो रहा है कि उनके अंदर देशभक्ति कूट-कूटकर भरी है।
T 2477 - I proudly fly the National Tricolor on top of my home .. Do you ..? You must !! pic.twitter.com/EPom1vMrIs
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 27, 2017