इस फिल्म को बताया पसंदीदा
अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि राज कपूर की फिल्म 'आवारा' उनकी पसंदीदा है और यह फिल्म उनके दिमाग में बस गई है। बिग बी ने कहा, 'आज भी 'आवारा' एक ऐसी फिल्म है, जो मेरे दिमाग में बसी हुई है। राज कपूर जी का शानदार अभिनय इस फिल्म में जिस तरह का दिखा है, वह कमाल है। उनकी कल्पनाशीलता हैरान करने वाली है। नरगिस ने इस फिल्म को और खूबसूरत बना दिया'।
बिग बी का कपूर खानदान से रिश्ता
बच्चन परिवार का कपूर खानदान से खास रिश्ता है। दोनों परिवारों के बीच रिश्तेदारी है। दरअसल, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की शादी राज कपूर की बेटी रितु नंदा के बेटे निखिल नंदा से हुई है। यानी राज कपूर, अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल के नाना थे। राज कपूर की 100वीं जयंती पर कपूर परिवार द्वारा आयोजित समारोह में श्वेता बच्चन, निखिल नंदा, नव्या नवेली और अगस्त्य नंदा भी नजर आए।
S S Rajamouli: वायरल हो रहा पत्नी के साथ एस एस राजामौली का डांस मूव्स, फैंस बोले- 'बहुत वफादार हैं'