बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कैमरे के सामने बेहतरीन अदायगी करने के साथ ही किताबों और कलम से भी गहरा नाता है। बिग बी अक्सर अपने दिलों-दिमाग में चल रहे विचारों को पन्नो पर उतारना पसंद करते हैं। हालांकि, अब ऐसा करने का उनका माध्यम डिजिटल ब्लॉग होता है। लेकिन अमिताभ बच्चन को आए दिन अपने ब्लॉग के जरिए किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय रखते देखा जाता है। इसी क्रम में हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में जेम्स कैमरून की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का जिक्र किया है। इस ब्लॉग में अमिताभ ने 'अवतार 2' की जमकर तारीफ की है।