फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatriwali Teaser Out: 'छतरीवाली' का टीजर जारी, सबकी क्लास लगाती नजर आईं रकुल प्रीत सिंह

Wed, 04 Jan 2023 07:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म के टीजर के साथ इसकी रिलीज डेट का भी एलान हो गया है। यह फिल्म  20 जनवरी को जी5 पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
Chhatriwali Teaser Out - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छतरीवाली' को लेकर सुर्खियों में हैं। आज इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म के जरिए रकुल सेक्स एजुकेशन के मुद्दे को उठाती नजर आएंगी। बता दें कि फिल्म में रकुल एक कंडोम फैक्ट्री में क्वालिटी कंट्रोलर का रोल अदा करती नजर आएंगी। रकुल के साथ सुमित व्यास भी अहम रोल अदा करते नजर आएंगे। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी।

विज्ञापन

Hrithik Roshan: 'वॉर' की शूटिंग के वक्त डिप्रेशन के शिकार होने वाले थे ऋतिक, बोले- लगा मैं मर रहा हूं

फिल्म के टीजर के साथ इसकी रिलीज डेट का भी एलान हो गया है। यह फिल्म 20 जनवरी को जी5 पर स्ट्रीम होगी। फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला ने किया है। जी5 के इंस्टाग्राम अकाउंट से इसका टीजर साझा किया गया है। इसमें रकुल जीव विज्ञान की किताब हाथ में थामे शिक्षिका के रूप में नजर आ रही हैं। कक्षा में बच्चे बैठे हैं। स्टैंडिंग ब्लैकबोर्ड पर विषय लिखा है, 'सेक्स एजुकेशन।' टीजर में बैकग्राउंड में आवाज आती है, 'अब सबकी क्लास लगेगी।' 
विज्ञापन


टीजर वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'प्रिजेंट मैम! छतरीवाली की क्लास अटेंड करने के लिए अपने टाइमटेबल सेट कर लीजिए।।' बता दें कि तेजस प्रभा विजय देवस्कर द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी पर आधारित है, जो बेरोजगारी की चपेट में आकर कंडोम टेस्टर बन जाती है। लेकिन, अपनी नौकरी को लेकर वह शर्माती है। हालांकि, जल्द ही उसे सुरक्षित यौन संबंधों का महत्व समझ में आता है और वह सेक्स एजुकेशन के प्रसार का बीड़ा उठाती है।
विज्ञापन

Golden Globes Awards: भारत में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की होगी लाइव स्ट्रीमिंग? इस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे
 
सामाजिक विषय पर बनी इस फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाया गया है। बता दें कि बीते वर्ष 1 दिसंबर 2022 को इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया गया था। इसे दर्शकों से खूब अच्छी प्रतिक्रिया मिली। अब टीजर ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने बेचा अपना मुंबई वाला फ्लैट, जानें कितना मोटा हुआ मुनाफा
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें