रविवार को कर सकते हैं जलसा पर फैंस से मुलाकात
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के अलावा ब्लॉग के जरिए अपने फैंस से हमेशा जुड़े रहते हैं, हाल ही में उन्होंने बताया था कि वह रात को तीन बजे बैठकर ब्लॉग लिखते हैं, जब घर में सब सो जाते हैं। बिग-बी ने अपने ब्लॉग में कहा है कि शायद रविवार को जलसा गेट पर संडे को फिर से रिवाइव (किसी चीज को दोबारा शुरु करना) करने के लिए मिल सकते हैं, हालांकि दी गई सावधानियों के साथ...। उनके इस संकेत से लग रहा है कि जलसा पर फैंस के साथ फिर से मुलाकात शुरु हो सकती है, हालांकि यह सभी सावधानियों का पालन करते हुए की जाएगी।