फिल्म 'आरआरआर' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर देशभर में जश्न का माहौल है। एक्टर अमिताभ बच्चन ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए टीम के लोगों को बधाई दी है।
95वां अकादमी पुरस्कार का धमाकेदार आगाज हुआ। भारतीयों के लिए यह ऑस्कर अवॉर्ड समारोह काफी खास रहा। ऑस्कर के लिए ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ और एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर से 'नाटू-नाटू'गाने को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया था, जिसमें बाजी मारते हुए फिल्म ने यह अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। राम चरण और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ने सभी गानों को पीछे छोड़ते हुए यह ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में यह अवॉर्ड जीता है।