नव्या नंदा का पोस्ट
नव्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मां श्वेता नंदा, नानी जया बच्चन और मामू अभिषेक बच्चन के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में श्वेता पिंक ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं जया बच्चन ऑफ क्रीम की टू पीस ड्रेस में बेहद हसीन दिख रही हैं और नव्या नंदा ऑफ क्रीम व्हाइट लुक की साड़ी में मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। वहीं अभिषेक बच्चन हमेशा की तरह हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ नव्या ने कैप्शन में लिखा, 'एक बहुत ही खास रात...' आगे नव्या ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया और लिखा 'फिल्मफेयर'
नव्या के मामू अभिषेक को मिला फिल्मफेयर
70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में अभिषेक बच्चन ने धमाल मचा दिया। उन्होंने अपनी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। यह कार्यक्रम अहमदाबाद में हुआ, जहां अभिषेक के साथ उनकी मां जया बच्चन, बहन श्वेता बच्चन और भतीजी नव्या नवेली नंदा भी मौजूद थीं।
यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने फिल्मफेयर का शानदार वीडियो किया शेयर, SRK-काजोल-करण जौहर के साथ 90 के दशक की यादों का मनाया जश्न
अभिषेक की खुशी
अभिषेक ने पुरस्कार जीतने के बाद कहा, 'इस साल मैंने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे किए हैं। मैंने इस पुरस्कार के लिए कई बार भाषण का अभ्यास किया था। यह मेरा सपना था और अपने परिवार के सामने इसे जीतना बहुत खास है।'
फिल्मफेयर में सितारों का जलवा
अभिषेक के अलावा, अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुवेर्दी ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मेल) की कैटेगरी में कड़ा मुकाबला था। अभिषेक के साथ कार्तिक आर्यन ने भी 'चंदू चैंपियन' के लिए यह पुरस्कार जीता। बाकी नामांकित अभिनेता थे- अजय देवगन (मैदान), अक्षय कुमार (सरफिरा), ऋतिक रोशन (फाइटर) और राजकुमार राव (स्त्री 2)।
यह भी पढ़ें: 'मडगांव एक्सप्रेस' से पूरी हुई कुणाल खेमू की बचपन की ख्वाहिश, फिल्फेयर ने किया सपना पूरा, सेलेब्स ने दी बधाई..