फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरे फैंस ही मेरा परिवार हैं’, अमिताभ बच्चन ने सिक्योरिटी को दी खास सीख, बोले- ‘फैंस के साथ प्यार से पेश आओ’

Mon, 11 May 2026 06:04 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन काफी समय से अपने घर ‘जलसा’ के बाहर हर रविवार फैंस से मिलने की परंपरा निभा रहे हैं। अब उन्होंने इसी से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा है। 

विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बी के घर के बाहर हर हफ्ते बड़ी संख्या में लोग सिर्फ उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं। इस रविवार भी बिग बी अपने फैंस से मिलने बाहर आए और हमेशा की तरह हाथ जोड़कर और मुस्कुराते हुए उनका स्वागत किया।

मेरे फैंस ही मेरा एक्सटेंडेड परिवार हैं

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर इस मुलाकात की कई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा कि फैंस का प्यार और आशीर्वाद ही उन्हें हर दिन काम करने की ताकत देता है। बिग बी ने कहा, ‘ये मेरा गर्व और सम्मान है कि इतने लोग मुझे अपना प्यार देते हैं। वही मुझे और मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं। मेरे फैंस ही मेरा एक्सटेंडेड परिवार हैं।’

विज्ञापन

अमिताभ ने सिक्योरिटी टीम को दी सीख 
इस दौरान अमिताभ ने अपनी सिक्योरिटी टीम को भी समझाया। उन्होंने उन्हें समझाया- ‘अपने , यहां जो काम करते हैं उन्हें समझाते हुए, कि चाहने वालों के साथ, उनका व्यवहार कैसा होना चाहिए। जनता के साथ जैसा उनका व्यवहार होगा, जनता समझेगी कि ये मेरा भी स्वभाव होगा।’

अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

घंटों इंतजार करना कोई साधारण बात नहीं
उन्होंने आगे लिखा, ‘इतनी देर, इतनी धूप में, घंटों इंतजार करना, ये कोई साधारण बात नहीं है। फिर उसके बाद उनके साथ सही व्यवहार नहीं करना, ये ठीक नहीं। जानता जनार्धन होती है। स्नेह, आदर, सद्भावना उनके प्रति- बस इतना ही तो वे देखना चाहते हैं। इतना कुछ देते हैं वो, हमें प्रेम और उनकी ओर एक आदर सम्मान का दर्पण बनना चाहिए।’

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। इसमें प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें