हिमेश का रोमांटिक पोस्ट
हिमेश ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की आठवीं सालगिरह पर पत्नी सोनिया कपूर के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस खास तस्वीर के साथ हिमेश ने पत्नी सोनिया को शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरी प्यारी पत्नी को सोनिया तुम मेरे जीवन की हर धुन की आत्मा हो।'
सेलेब्स ने दी बधाई
कई सेलेब्स ने हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर को शादी की सालगिरह की बधाई दी है।
- फराह खान ने लिखा, 'आज तो हो जाए मेजर'
- हर्षदीप कौर ने लिखा, 'सालगिरह मुबारक हो'
- सिंगर रोहनप्रीत सिंह और अंशुल गर्ग के अलावा कई सेलेब्स ने सोनिया और हिमेश को शादी की सागिरह की शुभकामनाएं दी हैं।
हिमेश और सोनिया की शादी
गायक और संगीत निर्देशक हिमेश रेशमिया ने टीवी अभिनेत्री सोनिया कपूर से 11 मई 2018 को मुंबई में अपने घर पर एक निजी समारोह में शादी की। यह हिमेश की दूसरी शादी थी, जो 10 साल तक डेटिंग करने के बाद हुई।
यह भी पढ़ें: Karuppu: 'करुप्पु' के कलाकारों की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानें सूर्या और तृषा ने कितने रुपये किए चार्ज