फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर: लॉकडाउन के बाद पहली बार शूटिंग पर निकले अमिताभ बच्चन, साझा किया पोस्ट

Mon, 14 Jun 2021 04:43 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने दमदार अभिनय पर फैंस के दिल पर राज करने वाले बिग बी ने हाल ही में इंडस्ट्री में 52 साल पूरे किए हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने दमदार अभिनय पर फैंस के दिल पर राज करने वाले बिग बी ने हाल ही में इंडस्ट्री में 52 साल पूरे किए हैं। इन दोनों अभिनेता के हाथ कई फिल्में हैं। वहीं, अब मुंबई में कोरोना वायरस की वजह से लगा लॉकडाउन खत्म हो गया है। ऐसे में अमिताभ एक बार फिर काम पर निकल गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन


दरअसल, अभिनेता ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर सुबह-सुबह एक तस्वीर साझा की. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'काम के लिए ड्राइव कर जाते हुए.. ये मेरा पहला दिन है शूट का लॉकडाउन 2.0 के बाद, मैंने पैनगोलिन मास्क लगाया हुआ है और यहीं मेरी अभिव्यक्ति है। हर रोज, हर राह चीजें बेहर और बेहतर हो रही हैं।'  इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने दो नमस्ते वाले और एक हार्ट इमोजी बनाया है।
 
 

बीते दिनों अभिनेता ने एक बच्ची को ऑटोग्राफ देते हुए एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने बताया है कि कैसे बीते समय में फैंस अपना प्यार और प्रशंसा जाहिर करते थे।अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की। साथ ही अमिताभ बच्चन ने ये भी बताया है कि वह अब उन दिनों को कभी लौटाकर लेकर नहीं आ सकते हैं। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनके पीछे अभिनेता शशि कपूर भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


 इस तस्वीर के साथ इसके कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, 'वो दिन गए जब फैंस अपना प्यार और प्रशंसा इस बच्ची की तरह जाहिर करते थे। इतनी कृतज्ञता से भरी।। बस उसकी अभिव्यक्ति को देखें। अब ये सिर्फ एक इमोजी है। अगर तुम्हारी किस्मत अच्छी रही तो।' इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन सूट-बूट पहने हुए नजर आ रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी बहुत जल्द 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'चेहरे' में नजर आने वाले हैं। ब्रह्मास्त्र में अमिताभ संग रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें