फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: गुजराती लोकप्रिय गायिका गीता रबारी ने घर पर लगवाया कोरोना टीका, मामले की जांच शुरू

Sun, 13 Jun 2021 05:59 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लोकप्रिय गुजराती लोक गायिका गीता रबारी के घर पर कोरोना टीका लगवाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। प्रशासन को जैसे ही जानकारी मिली उन्होंने तुरंत ही जांच के आदेश दे दिए। उनका कहना है कि टीकाकरण के लिए पहले स्लॉट बुक कराना होता है ऐसे में यह एक कानूनन अपराध है।
विज्ञापन
लोक गायिका गीता रबारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय गुजराती लोक गायिका गीता रबारी ने हाल ही में कोरोना टीका लगवाया है। यह तो आम बात है लेकिन विवाद तब खड़ा हो गया जब उन्होंने एक तस्वीर साझा की। दरअसल, गीता ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वह घर पर वैक्सीन लगवाती नजर आ रही हैं। प्रशासन को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत जांच के आदेश दे दिए। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि रबारी ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर साझा की है उसमें वह अपने घर में सोफे पर बैठकर टीका लगवाती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने विवाद उत्पन्न होने के बाद तस्वीर सोशल मीडिया से डिलीट कर दी लेकिन उससे पहले ही वह वायरल हो गई। इस तस्वीर के सामने के बाद जिला प्रशासन से टीकाकरण में गायिका के साथ विशेष व्यवहार की शिकायत की गई है। सामान्यत: कोविड-19 टीकाकरण में व्यक्ति को पंजीकरण एवं समय बुक कराने के बाद टीकाकरण केंद्र पर जाना पड़ता है।

कच्छ डीडीओ भव्या वर्मा का कहना है, ‘‘कल मिली शिकायत के अनुसार गीता रबारी ने शनिवार शाम को माधापर गांव में अपने घर पर टीका लगवाया था। मैंने अधिकारियों को उस स्वास्थ्यकर्मी की पहचान करने का निर्देश दिया है जो टीका लगाने उनके घर गई थीं और यह भी कि इसके लिए उन्होंने किस से मंजूरी ली थी।’’ डीडीओ ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी को स्पष्टीकरण देने को कहा गया है और ‘‘हम उसके जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।’’
विज्ञापन


बता दें कि गीता रबारी को विदेशों में लाइव कार्यक्रम करने के लिए जाना जाता है। गुजरात और विदेशों में कई प्रस्तुतियां दे चुकी रबारी ने पिछले साल फरवरी में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में भी अपनी प्रस्तुति पेश की थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें