फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दुश्मन को ठोक दिया’, अंडर-19 विश्वकप जीतने पर बिग बी ने टीम इंडिया को दी बधाई; बोले- हम नंबर 1 हैं

Sat, 07 Feb 2026 12:48 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Big On U-19 World Cup Win: भारत के लड़कों ने फिरसे कर दिखाया और अंडर-19 विश्वकप की ट्रॉफी को छठी बार अपने नाम किया। भारत की इस जीत पर अब अमिताभ बच्चन ने खुशी जताई है। जानिए उन्होंने किस अंदाज में दी बधाई…
विज्ञापन
टीम इंडिया की जीत पर बिग बी ने जताई खुशी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम ने बीते गुरुवार को इंग्लैंड को हारकर अंडर-19 विश्वकप की ट्रॉफी अपने नाम की। टीम इंडिया छठी बार अंडर-19 विश्वकप की विजेता बनी है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से पस्त करके खिताब अपने नाम किया। अब भारत की इस जीत पर महानायक अमिताभ बच्चन ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

हम विश्व में प्रथम हैं

विज्ञापन

बिग बी ने अपने एक्स अकाउंट पर भारत की अंडर-19 टीम के विश्व चैंपियन बनने पर टीम को बधाई दी है। खुशी जताते हुए बिग बी ने लिखा, ‘अंडर-19 क्रिकेट इंडिया विश्व चैंपियन। दुश्मन को ठोक दिया। ब्लाइंड, महिला, पुरुष क्रिकेट, सभी विश्व चैंपियन। हम नंबर 1 हैं, शीर्ष पर है, विश्व में प्रथम हैं। हम तीसरे दर्जे के नहीं हैं, हम विश्व में प्रथम हैं। भारत माता की जय।’ इसके साथ ही उन्होंने तीन तिरंगे के इमोजी भी इस्तेमाल किए हैं।
 

 

विज्ञापन

अनिल कपूर और आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम-@anilskapoor और @ayushmannk
अनिल कपूर और आयुष्मान ने भी दी बधाई
बिग बी के अलावा आयुष्मान खुराना और अनिल कपूर जैसे सितारों ने भी टीम इंडिया के लड़कों को अंडर-19 विश्व कप जीतने पर बधाई दी। आयुष्मान ने जहां विनिंग मूमेंट का वीडियो अपनी स्टोरी पर साझा करते हुए वर्ल्ड चैंपियन लिखा। वहीं अनिल कपूर ने ट्रॉफी उठाते टीम इंडिया की तस्वीर को शेयर करते हुए विजेता बनने पर बधाई दी है।





यह खबर भी पढ़ेंः ‘मैरी कॉम’ फेम अभिनेता सुनील थापा का निधन, 68 साल की उम्र में आया कार्डियक अरेस्ट

टीम इंडिया ने छठी बार जीता खिताब
टीम इंडिया ने शुक्रवार को जिम्बॉब्वे के हरारे में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से करारी शिकस्त दी। यह टीम इंडिया का रिकॉर्ड छठा खिताब है। इससे पहले भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया था। भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन रन पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी फाइनल के सुपरस्टार रहे। उन्होंने 80 गेंद में 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड की ओर से कैलब फाल्कनर ने शतक जड़ा, लेकिन टीम को नहीं जिता पाए। फाल्कनर ने 67 गेंद पर 115 रन की पारी खेली।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें