फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील शेट्टी ने भारत-पाकिस्तान टी20 मैच को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, बोले- ‘बहुत राइवलरी है…’

Sat, 07 Feb 2026 11:55 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suniel Shetty statement About India Pakistan T20 Match: सुनील शेट्टी अभिनय के अलावा क्रिकेट में भी गहरी रुचि रखते हैं। अभिनेता के दामाद केएल राहुल भी एक जाने-माने क्रिकेटर हैं। पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ ना खेलने के फैसले के बीच सुनील शेट्टी ने बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@suniel.shetty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 वर्ल्ड कप को लेकर को एक तरफ फैंस उत्साहित हैं, वहीं एक कंट्राेवर्सी भी चर्चा में हैं। पाकिस्तान ने साफ कहा है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। पाकिस्तान बाकी मैच भी श्रीलंका में खेल रहा है। इस वर्ल्ड कप का आयोजन संयुक्त रूप से श्रीलंका और भारत कर रहे हैं। पाकिस्तानी टीम के इसी फैसले के बीच सुनील शेट्टी ने बड़ी बात कह दी है।  

विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर क्या बोले सुनील शेट्टी? 
शुक्रवार को सुनील शेट्टी मुंबई में एक बुक लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। यहां पर उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर एक स्टेटमेंट दिया है। वह कहते हैं, ‘मैं चाहूंगा कि पाकिस्तान, श्रीलंका में आकर खेले। ना खेलने से क्या हो जाता है। भारत और पाकिस्तान की एक बहुत अच्छी राइवलरी है। बिल्कुल वैसी ही राइवलरी जैसी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टीम के बीच एशेज में होती है।’ इस तरह सुनील शेट्टी की इच्छा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हो। बताते चलें कि पाकिस्तान सरकार ने फैसला लिया है कि उनकी टीम भारत के साथ टी20 में मैच नहीं खेलेगी। इस फैसले को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फॉलो कर रहा है। अब देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या होता है।

ये खबर भी पढ़ें: अहान के कारण बंद हुई ‘सनकी’? सुनील शेट्टी ने बेटे पर लगे आरोपों को बताया गलत; बोले- ये उसके साथ नाइंसाफी है 
विज्ञापन


अपनी टीम को जीतने के लिए शुभकामनाएं दी
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को देश और दुनिया भर में देखा जाता है, करोड़ लोग क्रिकेट के फैन हैं। सुनील शेट्टी भी काफी बड़े क्रिकेट फैन हैं। उनके दामाद केएल राहुल भी भारतीय क्रिकेट टीम से खेलते हैं। अपने देश की टीम को उन्होंने टी20 मैचों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। वह कहते हैं, 'भारतीय क्रिकेट टीम जैसा खेलती आ रही, वैसा ही खेलेंगी तो हम जरूर जीतेंगे।' 

सुनील शेट्टी करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं? 
सुनील शेट्टी के करियर फ्रंट की बात करें तो वह ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा वह एक फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे। पिछले साल सुनील शेट्टी की एक फिल्म ‘केसरी वीर’ भी रिलीज हुई थी, इसमें उन्होंने एक योद्धा का रोल किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें