फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म ‘पैडमैन’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे बिग बी

Sun, 16 Apr 2017 04:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
विज्ञापन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘पैडमैन’ में एक अहम रोल करते नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन कैमियो में दिखाई देंगे। आर बाल्कि अपनी फिल्मों में अमिताभ बच्चन को रोल जरूर देते हैं। आर बाल्कि अपनी इस फिल्म में भी उन्हे साइन करना नहीं भूले। 
विज्ञापन


आपको बता दें इस फिल्म की निर्माता अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना हैं। वही फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में है। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन का इस फिल्म में कैमियो की भूमिका करना उनके फैंस को खुश कर सकता है।

इसे भी पढ़े- VIRAL PIC: जब नन्हे रणबीर के साथ नजर आए सदी के महानायक

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपना एक पगड़ी पहने और लंबी दाढ़ी वाला फोटो शेयर किया था। जिसे देखकर कहा जा रहा था कि अमिताभ का यह लुक 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' का है लेकिन बाद में अमिताभ ने इस बात को साफ किया कि यह एक एेड के लिए था जिसे मैंने कल इम्तियाज के साथ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल अमिताभ बच्चन आमिर खान के साथ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में भी नजर आने वाले हैं।

इसे भी पढ़े- अमिताभ बच्चन का नया लुक आया सामने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें