सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी फिल्म 'राब्ता' के ट्रेलर के रिलीज की तारीख सामने आ गई है। फिल्म का ट्रेलर 17 अप्रैल यानि कल रिलीज किया जाएगा।
इसकी जानकारी फिल्म के एक्टर्स सुशांत और कृति ने ट्विटर पर दी। दोनों ने फिल्म के लिए एक प्रोमो वीडियो शूट किया जिसमें एक दगेम खेलते हुए उन्होंने डेट का खुलासा किया। आपको बता दें कि फिल्म का फर्स्ट लुक भी कुछ इसी तरह से सामने आया था।
So 'Trailer out Tomo' ,but @itsSSR I won this game! Next time come up with better words 😜#RaabtaTrailerTomorrow @RaabtaOfficial pic.twitter.com/cWfJwmJqn8
— Kriti Sanon (@kritisanon) April 16, 2017
ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड कृति के साथ अपनी नई गाड़ी में ड्राइव पर निकले सुशांत, देखें तस्वीरें
ये पहली बार है जब सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन साथ में फिल्म कर रहे हैं। 'राब्ता' एक रोमांटिक ड्रामा है जिसमें दीपिका पादुकोण भी कैमियो में नजर आएंगी। फिल्म को डायरेक्ट दिनेश विजन कर रहे हैं। फिल्म को निर्देशक होमी अदजानिया, भूषण कुमार और दिनेश ने मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म में प्रीतम ने म्यूजिक दिया है। 'राबता' 9 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड को मिला नया प्यार, कर रही हैं इस बिजनेस मैन को डेट