अमिताभ की आवाज हैं सुदेश भोंसले
बॉलीवुड में कई सिंगर्स अमिताभ बच्चन की आवाज बने हैं। लेकिन सुदेश भोंसले सबसे अलग हैं। सुदेश भोंसले संगीत की दुनिया के शानदार गायक हैं, जिन्होंने कई शानदार गाने गाए हैं। लेकिन यह बात कम ही लोग जानते हैं कि वह अमिताभ बच्चन की आवाज हैं। फिल्मी दुनिया में उन्हें उनके गानों के साथ-साथ अमिताभ की आवाज के नाम से भी जाना जाता है और ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने बिग बी के लिए कई हिट गाने गए हैं। शुरुआती दिनों में सुदेश ने अपनी इस प्रतिभा से लोगों से हैरान कर दिया था। अमिताभ के लिए सुदेश भोंसले ने 'सावा सावा', 'हम हैं बनारस के भैया', 'ना ना ना रे', 'एक दूसरे से करते हैं प्यार हम', 'जुम्मा चुम्मा दे दे' और 'बड़े मियां छोट मियां' जैसे सुपरहिट गाने गाए हैं।
यह भी पढ़ें:- Amitabh Bachchan: सपोर्टिंग रोल में अमिताभ ने खींची नई लकीर, बिग बी के करियर को बुलंदी पर ले गईं ये फिल्में
अमिताभ भी है शानदार सिंगर
अमिताभ बच्चन बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक कमाल के सिंगर भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी है। उन्होंने फिल्म सिलसिला का 'रंग बरसे' , बागबान का 'मैं यहां तू वहां' गाना गाकर लोगों का दिल जीत लिया था। इसके अलावा, उन्होंने 'मेरे अंगने में', 'चली चली फिर', 'नीला आसमान सो गया', 'वक्त ने क्या किया हसीन सितम', 'मैं यहां तू वहां', 'होरी खेले रघुवीरा' जैसे कई गानों को अपनी आवाज से यादगार बनाया है।