फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कलाकारों संग अमीषा दिखाएंगी 'देसी मैजिक'

Wed, 21 Aug 2013 01:00 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बालीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल को भी पंजाब की मिट्टी की सुगंध अपनी ओर खींचने लगी है।
विज्ञापन


रेस-2 से वापसी करने वाली अमीषा पटेल अब पंजाब में ही अमीषा पटेल प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले पहली फिल्म शुरू करने जा रही हैं।

फिल्म की हीरोइन खुद अमीषा होंगी, जबकि हीरो जायद खान होंगे। अमीषा और जायद का पूरा परिवार होगा चंडीगढ़ और पंजाब का। इस परिवार के सदस्यों की तलाश शुरू हो चुकी है।
चंडीगढ़ में अमीषा की फैमिली के लिए लगातार दो दिन तक आडीशन लिए जा चुके हैं। एक जानकार के अनुसार अमीषा का इरादा यहां के प्रतिभावान कलाकारों को फिल्म के माध्यम से बेहतर मंच प्रदान करना है।  
विज्ञापन


चंडीगढ़ में अमीषा की फिल्म देसी मैजिक में बहन के किरदार के लिए 30 गर्ल्स का ऑडीशन लिया गया, जबकि माता और पिता के लिए भी 10-10 आर्टिस्टों का ऑडीशन हुआ।

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 स्थित होटल सिटी पैराडाइज में हुए इन ऑडीशन में 200 से ज्यादा लोकल आर्टिस्ट पहुंचे थे। इनमें यंगस्टर्स के साथ ही नाटकों में काम करने वाले स्टेज कलाकार भी थे।

फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। पटियाला में फिल्म का शूट प्लांड है, जो अगले महीने होगा। फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े लाइन प्रोड्यूसर मनीष वालिया ने कहा कि फिल्म हिंदी और पंजाबी टच पर है, जो रोमांटिक होगी।

पिछले कई दिनों से दर्शकों की निगाहों से दूर रहीं बालीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल जल्द ही निर्माता के रूप में अपनी पहली फिल्म ‘देसी मैजिक’ लेकर आ रही हैं। फिल्म की पब्लिसिटी की योजना जबरदस्त है। इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता भी है।

अमीषा इस फिल्म में अपने कॅरियर का पहला डबल रोल करेंगी। दोनों ही  रोल एक-दूसरे से एकदम अलग होंगे। वह इस फिल्म की निर्माता भी हैं। फिल्म प्रोडक्शन के लिए अमीषा ने कुनाल घूमर के साथ कंपनी शुरू की है।
विज्ञापन


इस फिल्म में जाएद खान, साहिल श्राफ, रणधीर कपूर और रवि किशन काम करेंगे। अमीषा की इस फिल्म से डान-2 के लेखक अमित मेहता और म्यूजिक कंपोजर डीजे अकील भी जुड़े हैं। a
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें